Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-Feb-2022 06:43 PM
GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां इमामगंज के पचरुखिया जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान CRPF के कोबरा बटालियन ने दो प्रेशर आईईडी को बरामद किया है। कोबरा के अधिकारियों की मानें तो नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी को प्लांट किया था। लेकिन समय रहते नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया गया।
बताते चलें कि बीते दिसंबर महीने में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में मोरबार जंगल में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद सीआरपीएफ लगातार जंगलों में सर्च अभियान चला रही है। हाल के दिनों में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो बार नक्सलियों और सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पचरुखिया में दो आइईडी बरामद किए गए हैं। उन दोनों में से एक प्रेशर आइईडी है जिसका वजन आधा किलोग्राम है तो वहीं दूसरे आइईडी का वजन ढाई किलोग्राम है। जिसे जवानों ने जंगल में ही सुरक्षित स्थान पर डिफ्यूज कर दिया है।