गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
05-Dec-2022 05:58 AM
LAKHISARAI: खबर लखीसराय से है, जहां गैस सिलिंडर से लगी आग में दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कल यानी रविवार देर शाम की है। घटना जिले के बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 पासवान टोली की है। मृतक दोनों भाई किशोर थे जो मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वार्ड संख्या 20 के पास हजारी साव के घर में रसोई गैस से हो रहे रिसाव के कारण आग लग गई। आग की लपटें देख पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। इसी दौरान दो भाई जिंदा जल गए और उनकी जान चली गई। एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है।
जिस वक्त घर में आग लगी थी, दोनों ही भाई अपने कमरे में बैठकर आने वाले बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान दोनों घटना की चपेट में आ गए। काफ़ी मशक्कत के बाद भींगे कम्बल की मदद से आग बुझाया गया। वहीं, परिजन दोनों भाइयों को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। मृतकों में मन्नू साव के बेटे 15 साल के कन्हैया कुमार और पटना जिला के बाढ़ के छोटू साव के बेटे 15 साल के शिवम कुमार थे। इस घटना के बाद घर के साथ-साथ पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।