ब्रेकिंग न्यूज़

घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

बिहार : गरीबी से परेशान महिला ने की दो बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, ग्रामीणों ने बचाई जान

05-Apr-2022 04:04 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : दिल को दहला देने वाली घटना सुपौल से सामने आई है, जहां गरीबी से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। हालांकि बच्चों के रोने का आवाज सुनकर ग्रामीणों ने समय रहते दोनों को बचा लिया। आनन-फानन में दोनों बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।


घटना त्रिवेणीगंज के पथरा वार्ड संख्या 1 की है। जानकारी के मुताबिक रूबी देवी का पति गुलाब साह लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। रूबी देवी अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है हालांकि गांव में चर्चा है कि गरीबी से परेशान होकर महिला ने बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश की। रूबी देवी ने इससे पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात महिला ने घर के पीछे गड्ढा खोदकर दोनों बच्चों के ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। बच्चों को आग के हवाले करने के बाद महिला ने अपने शरीर पर भी केरोसिन का तेल छिड़क लिया था हालांकि बच्चों की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तीनों की जान बचा ली। फिलहाल महिला घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है।