BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल
29-Jan-2022 11:54 AM
NAWADA : बिहार से एक 3 साल के मासूम बच्चे के अपरहण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गायब होने के 12 घंटे बाद बच्चे का शव गांव के ही एक घर के समीप से बरामद हुआ. इसलिए गांव के ही लोगों पर हत्या करने का शक हो रहा है.
घटना नवादा जिले के काशीचक थानाक्षेत्र के भट्टा गांव की है जहां ननिहाल आये एक 3 साल बालक का अपहरण कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. घटना पर फिलहाल संज्ञान लेते हुए SP, SDPO, पुलिस इंस्पेक्टर समेत कई थाना के एसएचओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.
आपको बात दें भट्टा गांव में राकेश कुमार के 3 साल के बेटे आलोक कुमार का अपहरण कर लिया गया था. इसके बाद उनसे फिरौती की रकम मांगा गया. लेकिन फिरौती की रकम नहीं मिली तो अपहरणकर्ताओं ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी. बता दें मृतक बच्चा तीन दिन पहले ही अपने ननिहाल आया था. इस घटना के बाद पुरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक के नाना जय चंद्र प्रसाद ने बताया कि हमारा 3 साल नाती आलोक कुमार घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में बच्चा अचानक गायब हो गया. हमलोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला. फिर कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया और हमसे 5 लाख की फिरौती की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी.
मृतक के नाना जय चंद्र प्रसाद ने बताया कि 3 दिन पहले ही बेटी हमारे घर पहुंची थी. हमारा 3 साल नाती आलोक कुमार घर के बाहर खेल रहा था. इसी क्रम में बच्चा अचानक गायब हो गया. हमलोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला. फिर कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया और हमसे 5 लाख की फिरौती की मांग की गई. पैसे नहीं देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी भी दी थी. उन्होंने बताया कि घर के बगल में गली गुजरा है जहां पर राजेंद्र चौधरी के द्वारा 3 डिसमिल जमीन को लेकर 14 साल से विवाद चल रहा है और इसी विवाद में हमारी नाती की हत्या राजेंद्र चौधरी सहित उनके परिवार के लोगों ने मिलकर की है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया