बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
25-Feb-2022 06:58 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : अपने कारनामे को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहनेवाला बिहार का स्वास्थ्य महकमा एक बार फिर अपनी कारगुजारियों के कारण सुर्खियों में हैं। मामला हाजीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का है। जहां मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है।
यहां परिवार नियोजन के अंतर्गत ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जानवरों की तरह जमीन पर लिटा दिया गया था। जिस कमरे में मरीजों को रखा गया गया था वहां कचरे का अंबार लगा था। जिसको लेकर लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
दरअसल, परिवार नियोजन योजना के अंतर्गत ऑपरेशन के लिए आसपास के इलाके से महिलाओं को PHC में बुलाया था। शुक्रवार को 11 महिलाओं का परिवार नियोजन का ऑपरेशन किया तो गया लेकिन, ऑपरेशन के बाद दर्द से कराहती महिलाओं को बेड की बजाए स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें कचरे से भरे एक कमरे में जमीन पर लिटा दिया।
महिलाओं का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर एक एएनएम के सहारे पूरे अस्पताल को छोड़कर फरार हो गई। थोड़ी देर बाद एएनएम भी मौके से फरार हो गई। जब इस बात की जानकारी जिले के सिविल सर्जन को मिली तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
पूरे मामले पर वैशाली सिविल सर्जन अखिलेश मोहन ने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी हाल में बर्दास्त नहीं की जाएगी। सिविल सर्जन ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाएं जाएंगे उनपर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।