ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Bihar Election Result: रूझान में बढ़त के बाद JDU ऑफिस में जश्न

Bihar Election Result: रूझान में बढ़त के बाद JDU ऑफिस में जश्न

10-Nov-2020 12:05 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच वोटों की गिनती जारी है. रूझानों में एनडीए के बढ़ते के बाद जेडीयू कार्यकर्ता काफी खुश नजर आ रहे हैं. जेडीयू ऑफिस में जश्न का माहौल बना हुआ है. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ऑफिस ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे हैं. नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. 


पहले से था विश्वास

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि मुझे पहले से विश्वास था कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार का इतिहास रहा है कि यहां के गरीब लोग भी राजनीतिक रूप से जागरूक रहते हैं. सिंह ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में महागठबंधन के लोग अधिक आक्रमण दिखे. लेकिन दूसरे चरण में भय का माहौल बना. जिसके कारण समीकरण बदल गया. लोगों में डर बन गया कि आखिर आरजेडी की सरकार बनेगी तो क्या होगा. 

तय हैं नीतीश

सिंह ने कहा कि सबसे अधिक लोग सिर्फ पुरूषों के ही अधिक राय लेते हैं, लेकिन महिला का बयान कम लेते हैं. महिलाओं का वोट एनडीए के साथ है. सिंह ने बिहार के सीएम उम्मीदवार पर कहा कि यह तो पहले से ही पीएम मोदी,अमित शाह और जेपी नड्डा कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की सीएम उम्मीदवार रहेंगे. नीतीश कुमार ने कभी नहीं कहा है कि मैं सीएम का उम्मीदवार रहूंगा.


जश्न मनाने से बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को रोका

बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जैसे ही बढ़त पर जश्न मनाने की कोशिश की तो बीजेपी के पदाधिकारियों गुस्से में हो गए. तुरंत कार्यकर्ताओं को जश्न मनाने से रोका. बीजेपी नेताओं को 2015 की तरह डर का माहौल बना हुआ है. 2015 में पोस्टल बैलेट पेपर के रूझान देखकर बीजेपी नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था. लेकिन रिजल्ट आया तो बीजेपी की हार हो गई और महागठबंधन की सरकार बनी.