ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार: एक युवक को हुआ किन्नर से प्यार, दोनों ने कर ली शादी

बिहार: एक युवक को हुआ किन्नर से प्यार, दोनों ने कर ली शादी

11-Sep-2021 06:16 PM

SIWAN: सीवान में एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब घरवाले को हुई तब उन्होंने दोनों को घर में घुसने पर रोक लगा दी। इस दौरान युवक के घरवालों ने जमकर हंगामा मचाया। इस बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते गांव के लोगों तक पहुंच गयी। युवक द्वारा उठाए गये इस कदम से गांव के लोग भी सकते में हैं। इस बात की चर्चा गांव के अलावे आस-पास के इलाकों में भी खूब हो रही है। 


दरअसल विकास और रोहित दोनों एक ही गांव का रहने वाला हैं। पिछले कई वर्षों से दोनों मीरगंज में काम करता था। दोनों गुठनी मोड़ पर ठेले पर दुकान लगाता था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले रोहित में महिलाओं जैसे लक्षण आने के बाद वह एक नाच पार्टी में चला गया। किन्नर रोहित कई साल से मीरगंज की एक नाच पार्टी में काम करता था।


कभी-कभी उसके घर लौटने के बाद विकास से उसकी मुलाकात होती थी। दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आर्कषण बढ़ने लगा। बाद में विकास भी उसके साथ रहने लगा। अब दोनों ने शादी कर ली और दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तब उनके होश ही उड़ गये।


शादी के बाद विकास जब घर पहुंचा तब गुस्साएं परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। युवक के इस कदम से गुस्साएं परिजनों ने इस दौरान जमकर हंगामा भी मचाया। जिसके बाद कई घंटे तक विकास और किन्नर रोहित घर के दरवाजे पर खड़ा रहा। 


जब काफी रात हो गयी और घरवालों ने घर का दरवाजा बंद कर दिया तब वह घर के पीछे के रास्ते छत पर चढ़ गया। इस दौरान दोनों घर में घुसने में सफल हो गये। जब इसकी खबर गांव वालों को चली तब शनिवार को काफी संख्या में लोग घर के बाहर जुटे रहे। पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा हो रही है।