धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
15-Apr-2022 04:44 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA : बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक हत्या और लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं वाबजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बगहा का है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े दो आभूषण दुकानों में जमकर लूटपाट की।
लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की और करीब 25 लाख के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदारों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस ने बदमाशों की एक पिस्टल और कई खोखे बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक बगहा के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहवा टांड स्थित दोनों आभूषण की दुकानों में शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने एक साथ धावा बोल दिया। पिस्टल का भय दिखाकर बदमाशों ने दोनों दुकानों से सोना-चांदी के गहनों समेत करीब 25 लाख की संपत्ति लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
इधर, पीड़ित दुकानदारों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चला रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की एक पिस्टल और कई खोखा को बरामद किया है। बताते चलें कि बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार आभूषण दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाल के दिनों में अपराधी अगल-अलग जिलों में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।