ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, चुनावी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका

02-Feb-2024 05:28 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। गुरुवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर एक हीं परिवार के चार लोगों को आग के हवाले कर दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। गंभीर हालत में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव की है।


इस घटना मे 60 वर्षीय विद्यानंद सिंह और उनकी तीन पोतियां 12 साल की आरती कुमारी, 9 वर्षीय भारती कुमारी और पांच साल की भावना कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। तीनों लड़कियों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर से बर्न हॉस्पिटल बोकारो रेफर कर दिया गया है, जबकि विद्यानंद सिंह का इलाज मेडिकल कॉलेज भागलपुर में चल रहा है। पीड़ित विद्यानंद सिंह के पुत्र मुकेश सिंह ने बताया कि रात के करीब एक डेढ़ बज रहे थे तभी चार चक्का वाहन और एक मोटरसाइकिल से आठ दस अज्ञात अपराधी आए और दरवाजे पर सो रहे मेरे पिता विद्यानंद सिंह और उनके साथ मेरी तीन बेटियां के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दिया। 


इस दौरान अपराधियों ने 5 से 6 पेट्रोल से भरे बोतल को जमीन पर भी छोड़ दिया था, ताकि पेट्रोल की बोतल ब्लास्ट हो जाए और कोई भी जिंदा नहीं बचे। घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी भाग निकले। बच्चों की चिल्लाने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस सुबह 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चारों घायलों को भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज मायागंज भेज दिया गया। तीनों लड़कियों को बर्न हॉस्पिटल बोकारो रेफर कर दिया गया, जबकि विद्यानंद सिंह का इलाज मायागंज हॉस्पिटल में चल रहा है।


इस घटना के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त है जबकि विद्यानंद सिंह के घर में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित विद्यानंद सिंह पंचायत चुनाव में उम्मीदवार रहे हैं और राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनीतिक रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। दुश्मनी की बात तो बताई जा रही है लेकिन घटना का सही कारण क्या है यह परिजन के साथ-साथ पुलिस भी तलाश रही है। नवगछिया एसपी पूरण झा और एसडीपीओ ओम प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।