NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
09-Jul-2022 04:51 PM
SAMASTIPUR : खबर समस्तीपुर से है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर की है। यहां शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियों के ड्राइवर और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुल्हा-दूल्हन समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी मदन पासवान के 32 वर्षीय बेटे संदीप पासवान और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी रामनाथ गिरी के बेटे अमित कुमार उर्फ राजा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर गांव निवासी कारी पासवान के बेटे फेंकन पासवान की बारात वैशाली के बाने करनौती गांव गई थी। शुक्रवार को शादी संपन्न होने के बाद वर-वधू को लेकर परिवार के लोग वापस घर लौट रहे थे।
जैसे ही स्कॉर्पियो वरुणा-रसियाही मार्ग पर किशनपुर गांव के पास पहुंची उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबति दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।