धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
26-Apr-2022 11:36 AM
BAGAHA : पश्चिम चंपारण में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो परिवारों की रजामंदी से युवक और युवती की शादी तय की गई। शादी तय होने के बाद परिजनों ने लड़का और लड़की को एक दूसरे का मोबाइल नंबर दे दिया। शादी को अभी समय था लिहाजा दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से बातचीत करने लगे।
बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगें लेकिन इसी बीच लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज युवक ने लड़की वालों को धमकी दी कि अगर शादी नहीं हुआ तो वह लड़की का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। जिसके बाद लड़की की मां ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज करा दिया है।
दरअसल, युवती की शादी यूपी के घुघली थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर निवासी रमेश चौधरी के लड़के चंदेश्वर चौधरी के साथ तय हुई थी। शादी तय कराने वाली गांव की ही महिला सुमित्रा देवी ने युवती का मोबाइल नंबर युवक को दे दिया। जिसके बाद युवक और युवती के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती की मां को पता चला कि चंदेश्वर चौधरी का चाल-चलन अच्छा नहीं है। जिसके बाद लड़की वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
इस बात से नाराज युवक ने युवती की मां के मोबाइल पर युवती का अश्लील वीडियो और फोटो भेजने लगा और चेतावनी दे दी कि अगर शादी नहीं करोगी तो अश्लील वीडियो और फोटो को वायरल कर लड़की को बदनाम कर दिया जाएगा। इसी बीच लड़का और उसके परिवार के लोग बगहा पहुंचे और लड़की को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर धमकी दी कि अगर बाच नहीं करोगी तो तुम्हें बदनाम कर देंगे। इस बात की जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। जिसके बाद लड़की की मां ने थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।