Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
30-Nov-2021 11:45 AM
GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अक्सर दहेज़ को लेकर दुल्हे पक्ष की और से शादी तोड़ने या इंकार करने की घटनाएं देखने को मिलती है. लेकिन बिहार के गोपालगंज के बरौली से एक अजीब ममला सामने आया है. यहां मंडप पर दुल्हे ने अचानक शादी करने से माना कर दिया.
शादी ना करने की वजह जब समने आई तो सभी हैरान थे. दुल्हे ने बताया कि जबरदस्ती उसकी दूसरी शादी कराई जा रही है. वह पहले से शादीशुदा है. इसके बाद तो वहां हड़कंप मच गया. दूल्हा विनोद ने बताया कि जबरन उसकी शादी कराई जा रही है. इसके बाद दूल्हन मंडप छोड़कर चली गई. और बारातियों को बंधक बना लिया गया. जिसके बाद सोमवार को पंचायत में समझौता किया गया. जहां मझौते के बाद वर पक्ष वापस लौट गया. वही एक तरफ लोगों का कहना था कि यह ठीक ही हुआ कि समय पर लड़के ने सही निर्णय लिया. इस कारण एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई.
बताया जा रहा है सोमवार सुबह पंचायत बैठी. दोनों पक्षों की बात सुनकर पंच ने वर पक्ष पर साढ़े सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया. इसे पर दुल्हे पक्ष ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दिए गए उपहार लौटा दिए गए. बता दें पंचायत में पूर्व मुखिया शमा आलम समेत अन्य बुद्धिजीवी मौजूद थे. लोगों का कहना था कि इसे लड़के की भलमनसाहत ही कहेंगे. उसने दिल की आवाज सुनी. इससे उसकी पत्नी सौतन का दंश झेलने से बच गई. इधर लड़की की जिंदगी भी एक तरह से बच गई.