ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों में किया गया बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

बिहार: ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नियमों में किया गया बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

24-Jan-2022 07:34 AM

PATNA : बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस  बनवाने के नियम में बदलाव कर दिया है. आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने इन बदलावों को अमल में लाने के लिए निर्देश दिए हैं. बता दें जिस जिले में लर्निंग लाइसेंस बनाया गया है वहीं से स्थायी लाइसेंस भी बनेगा. वहां चालक अब दूसरे जिले में स्थायी लाइसेंस बनाने का ऑप्शन खत्म कर दिया गया है.


इस मामले में परिवहन विभाग ने बिहार के सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारी को लेटर लिखक  सॉफ्टवेयर में आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. बता दें अब तक कोइ भी लर्निंग लाइसेंस कही से भी स्थायी लाइसेंस बनाने का ऑप्शन था. इस वजह से जिन जिलों ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य है वहां से लर्निंग लाइसेंस बनाकर दूसरे जिलों में जाकर बिना टेस्ट दिये स्थायी लाइसेंस बना लेते थे. इससे वाहन चालक गाड़ी चलाना नहीं सीखते थे और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. परिवहन विभाग ने ठीक से नहीं सिखने की वजह से हादसे होने की बात कही थी. 


आपको बता दें कि पटना में तीन जनवरी से 15 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई का आप्शन सहित ऑनलाइन टेस्ट का भी स्लॉट बुक नहीं हो रहा था. लाइसेंस फेल हो रहा था, उन्होंने दूसरे जिलों में जाकर स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है. स्थायी लाइसेंस के लिए 23 सौ रुपये का चालान कटाना पड़ता है. अलग से स्लॉट बुक करने का 50 रुपये देने पड़ते हैं. अब इससे हजारों आवेदकों का लाइसेंस फंस सकता है.