2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
25-Feb-2022 02:02 PM
By RATAN KUMAR
KATIHAR : बिहार में शराबबंदी के बाद नशे की दूसरी चीजों का कारोबार बढ़ रहा है. इसमें अफीम भी शामिल है. और इसके तस्करी के तरह-तरह के तरीके भी अपनाये जा रहे हैं. इसी बीच बिहार के सीमांचल इलाके में अफीम तस्करी के एक अनोखे तरीके का भंडाफोड़ हुआ है. यह अफीम की तस्करी दूध के पैकेट में की जा रही थी.
कटिहार रेल पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया. 11 पैकेट ब्रांडेड पाउडर दूध के पैकेट से लगभग 10 किलो अफीम बरामद हुआ. गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार रेल पुलिस ने अवध आसाम एक्सप्रेस के B2 बोगी से कटिहार जंक्शन पर बरामद किया. रेल पुलिस अधीक्षक संजय भारती ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस से यह खेप बरामद हुआ है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, आगे जांच जारी है.
दरअसल, बिहार के कटिहार जिले में बंगाल रेलवे सीमा से सटे कटिहार जंक्शन पर तस्कर मिल्क पाउडर के पैकेट में अफीम लेकर जा रहे थे. रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली (15909) अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर अफीम की खेप को बरामद किया है. इस बारे में कटिहार रेल एसपी डॉ संजय भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर सम एक्सप्रेस ट्रेन की कोच संख्या 199374 के बर्थ संख्या-1 के नीचे से 10 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस दूध के पैकेट देखकर अचंभित हो गयी थी. लेकिन, पुलिस को ट्रेन में अफीम होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस 8 पैकेट जिस पर 1 किलो वजन के एवरी-डे व्हाइटनर अंकित था और दो 500 ग्राम वजन के एवरी-डे मिल्क पाउडर के ही पैकेट की ठीक से जांच की तो एक कॉफी कलर के पैकेट में लगभग 1 किलोग्राम नशीला पदार्थ अफीम बरामद किया गया.