Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका
22-Jan-2023 12:28 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक नाव बीच नदी में डूब गयी। घटना में नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये। जो लापता बताये जा रहे हैं।
इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, रामपुर दियारा के सोन नदी में दो नावों के बीच रविवार की अहले सुबह टक्कर हुई है। एक नाव पर बालू लदा हुआ था। जबकि दूसरे नाव पर लगभग एक दर्जन मजदूर सवार थे। घटना में बालू लदी नाव डूबने से बच गयी। जबकि मजदूरों से भरी नाव सोन नदी की धारा में डूब गयी। फिलहाल नाव पर सवार सभी मजदूर लापता बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं।
इधर, इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि, मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नावों के जरिये हर रोज बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद भी प्रशासन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिस वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, बीते 30 दिसंबर को भी महावीर टोला घाट के पास बालू लदी एक नाव नदी में डूब गयी थी। इस घटना में नही कई मजदूरों की मौत डूबने के चलते लापता हो गये थे। अभी भी ब्रह्मचारी गांव के रहने वाले 6 मजदूर लापता बताए जाते हैं।