ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार : दो दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच...

बिहार : दो दिनों से लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

03-Aug-2022 01:26 PM

SAMASTIPUR : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में केवटा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया गया, जब बुधवार की सुबह नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ. मृतक युवक दो दिनों से लापता बताया जा रहा था. शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ नदी के किनारे जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. 


बताया जाता है कि कुछ लोग युवक की हत्या कर शव को बलान नदी में फेंक दिए. जबकि कुछ लोगों में डूबने से मौत की बात चर्चा है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. मृतक की पहचान केवटा पंचायत के कागपुर निवासी सुरेश राय के पुत्र सुधीर कुमार राय (38 वर्ष) के रूप में हुई है.


थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि युवक ने ग्रे रंग की टी शर्ट और काले रंग का पैंट पहना है. पानी में ज्यादा देर तक शव रहने से वह गल चुका है. शव मुंह के बल बीच नदी में पड़ा था. शरीर में कई जगह जख्म के निशान हैं. ऐसा लग रहा है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा. पुलिस हर मामले की जांच कर रही है.