BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी राहत बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? Bihar Assembly : 'खाली लड़का -लड़की करते रहते हैं ...', बोली राबड़ी देवी - नीतीश कुमार भूल गए हैं मुख्यमंत्री पद की गरिमा
09-Jul-2022 03:12 PM
MADHUBANI: मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र के भोकर चौक हाटी पोखर किनारे से एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, एसआई विपिन कुमार एएसआई मुन्ना मांझी, मनोज कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोखर से निकाला गया।
मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के रांटी पसीनियां टोल के स्व. गंगाराम महतो के 25 साल के बेटे मुकेश कुमार महतो के रूप में की गई है। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए और उनके बीच चीख पुकार मच गई। इस घटना को लेकर तरह-तरह की बात सामने आ रही है।
मृतक के भाई दिलीप कुमार महतो का कहना है कि मुकेश कुमार महतो गुरुवार की रात दो बजे से ही लापता था। दरअसल, इसी रात उसे एक फोन आया था। जिसके बाद वह साइकिल लेकर घर से निकल गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद शाम राजनगर थाना में उसके लापता होने का मामला दर्ज कराया गया। वहीं, शनिवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव पोखर किनारे पड़ा हुआ है। लोग इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। जबकि मृतक के भाई दिलीप कुमार महतो के लिखित बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।