ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

बिहार: दो बच्चों की मां से दिल लगा बैठा शादीशुदा दारोगा, भरनी पड़ी महिला की मांग

बिहार: दो बच्चों की मां से दिल लगा बैठा शादीशुदा दारोगा, भरनी पड़ी महिला की मांग

16-Nov-2022 02:07 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के उत्पाद थाना में तैनात दारोगा का एक महिला का मांग भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। मामला सामने आने के बाद उत्पाद अक्षीक्षक ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वायरल वीडियो में दारोगा सुमन कुमार एक महिला को जबरन उसकी मांग में सिंदूर डालते दिख रहा है।


दरअसल, उत्पाद थाना में कार्यरत एएसआई सुमन कुमार 2020 में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना में कार्यरत था, जहां गश्ती के दौरान विवाहिता छोटी देवी के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। भगवानपुर थाना से एसआई सुमन कुमार का तबादला बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना में हो गया। तबादले के बाद सुमन कुमार छोटी देवी के साथ सुर्यगढ़ा में रहने लगा। इस बीच दोनों ने 2020 में अशोक धाम मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल बेगूसराय के सुभाष चौक पर एक मकान में रह रहें है। इसी बीच महिला के कुछ रिश्तेदार उसके घर पहुंचे और दोनों की शादी के बारे में पूछा। जिस पर दारोगा ने महिला को कई बार सिंदूर डालने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया।


महिला की मानें तो भगवानपुर थाना में कार्यरत रहने के दौरान दारोगा सुमन कुमार से उनकी दोस्ती हुई थी और वह शादी करके खुशी खुशी उसके साथ रह रही है। महिला को पहले से दो बच्चे हैं लेकिन वह पहले पति को पंचायत नामा कराकर छोड़कर दारोगा के साथ रह रही है। वहीं दूसरी ओर दरोगा भी शादीशुदा है और 4 बच्चों का पिता है। हालांकि दोनों अभी साथ दिख रहे हैं और दोनों ने राजी खुशी से साथ रहने की बात कही है। दोनों परिवार वालों को दोनों की शादी की बात भी पता है लेकिन महिला के मायके वालों ने शादी का वीडियो वायरल कर दिया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सामने आने के बाद बेगूसराय के उत्पाद अधीक्षक अविनाश कुमार ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराने की बात कही है।