गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Jun-2022 03:58 PM
LAKHISARAI: बिहार में इन दिनों साइबर अपराध बढ़ता ही जा रहा है. साइबर ठग अब हद पार कर दी है. ताजा मामला बिहार के लखीसराय का है जहां व्हाट्सएप अकाउंट पर डीएम की फोटो लगाकर पदाधिकारियों से ठगी की कोशिश की जा रही है. जानकरी के अनुसार कुछ पदाधिकारी इस ठगी के झांसे में आ भी गए. उन्होंने DM का अकाउंट जानकरअमेजन पर अकाउंट पर मोटी राशि ट्रांसफर भी कर दी. लखीसराय डीएम के नाम पर पदाधिकारियों से ठगी का मामला उजागर होने के बाद समाहरणालय सहित अन्य कार्यालयों में खलबली मच गई.
बताया जा रहा है पदाधिकारियों को एक नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया. इस नंबर के व्हाट्सएप अकाउंट पर जो डीपी लगी है वो लखीसराय डीएम संजय कुमार सिंह की है. और इसी नंबर से डीएम के नाम पर पदाधिकारियों से पैसे मांगे गए.
वहीं कुछ पदाधिकारियों को शक हुआ. जब एक कॉलर आईडी ऐप पर नंबर चेक किया गया. तो उसमें किसी और का नाम सामने आया. जब इस बात की खबर एम संजय कुमार को लगी तो उन्होंने पदाधिकारियों से सतर्क रहने की हिदायत दी.