वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित
19-Mar-2023 08:24 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसको लेकर कई तरह की तैयारियां की जा रही है। वहीं, इस बार बिहार दिवस के कार्यक्रम में कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार के बिहार दिवस में जावेद अली और मैथिली ठाकर के सुरों का जलवा बेखरेगी। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति अलग अलग दिन होगी। पहले दिन जावेद अली का कार्यक्रम होगा उसके अगले दिन मैथिली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेगी।
मालुम हो कि, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को फ्री वाई - फाई की सुविधा मिलेगी। इस बार का थीम युवा शक्ति बिहार की प्रगति रखा गया है। इस दौरान पटना के मोना सिनेमा हॉल में 3 दिनों तक फ्री में मूवी भी दिखाई जाएगी। हालांकि, इसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा फिल्म ही होंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए फ्री म्यूजियम घुमाने का प्लान बनाया गया है। इसमें कई स्कूल के बच्चे शामिल होगें जो सुबह प्रभातफेरी भी निकालेंगे।
बताया जा रहा है कि, बिहार दिवस के पहले दिन सिनेमा जगत के गायक जावेद अली का कार्यक्रम रखा गया है। उनका यह प्रोग्राम रात 08 बजे से 9.30 बजे तक होगा। इसके बाद लोक गायक सत्येंद्र कुमार,कवि शंभू शिखर एवं सुगम संगीत आलोक राज एवं अन्य (एसकेएम) शाम 06 बजे से 7 बजे तक कार्यक्रम रखा गया है।
इसके आलावा 23 मार्च को लोक गायिका मैथिली ठाकुर, गजल गायक तलत अजीज,कव्वाली नियाजी ब्रदर्स (एसकेएम) इंडियन ओसयन बैंड ,पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति रखी गई है। इसके बाद मुशायरा कासिम खुर्शीद एवं टीम अपनी प्रस्तुति देगी। वहीं, अंतिम दिन यानी 24 मार्च को पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम, पार्श्व गायक सलमान अली, रिदम ऑफ बिहार, शास्त्रीय गायिका नलिनी जोशी,लोक गायिका डॉ. रंचना झा और चंदन तिवारी का प्रोग्राम रखा गया है।