Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
27-Jan-2022 06:29 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के बंधु मोदी हाट इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक पुरानी दिवार अचानक गिर पड़ी जिसमें दबने से एक मासूम की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत बच्चे की पहचान बंधू मोदी लेन निवासी मोहम्मद सूफी के 5 वर्षीय पुत्र आसिफ के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दो तीन बच्चे खेल रहे थे तभी बच्चों पर दीवार गिर गई। आशिफ दीवार के मलबे में दबा पाया गया। लोगों आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी।
इस घटना पर दुख जताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी। इसे लेकर मकान के मालिक मरहूम लतीफ हाजी को कई बार आगाह भी किया गया था लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नही दिया और आज यह दीवार अचानक गिर गया और इसमें दबकर मासूम की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।