ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार: दिव्यांग शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर से 10 लाख रुपये...

बिहार: दिव्यांग शराब तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर से 10 लाख रुपये की शराब बरामद

23-Jan-2022 02:24 PM

MUZAFFARPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराबंदी को पुलिस कड़ाई से लागू करवा रही है। वही शराब तस्कर अपनी आदतों से अब भी बाज नहीं आ रहे हैं और आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही में सामने आया है। जहां उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक दिव्यांग तस्कर को धर दबोचा। दिव्यांग शराब तस्कर के घर पर पुलिस ने छापेमारी की जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। 


उत्पाद विभाग की टीम आरोपी दिव्यांग तस्कर को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम का घेराव कर दिया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की भी हुई। जब स्थिति अनियंत्रित होने लगी तब इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तारी का विरोध करने वाले लोगों को मौके से खदेड़ा। जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। 


पुलिस ने आरोपी दिव्यांग तस्कर संजय को गिरफ्तार कर लिया और बरामद शराब के साथ उसे लेकर थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। जब्त शराब की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।


बताया जाता है कि उत्पाद विभाग को इस बात की सूचना मिली थी कि पताही में कुछ लोग अवैध शराब का भंडारण कर शराब का कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हरकत में आई उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर मनोज देव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी। टीम ने जब छापेमारी की तब मौके से अवैध शराब की करीब 55 कार्टन शराब किया गया। बरामद शराब की कीमत दस लाख रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार शराब तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है।