ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार : देरी से मिला खाना तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार,...

बिहार : देरी से मिला खाना तो दूल्हे ने शादी से किया इनकार, बिना शादी किए लौट गई बारात, सदमे में दुल्हन का परिवार

19-Feb-2022 06:02 PM

PURNEA : पूर्णिया में एक शादी समारोह के दौरान बारातियों को देर से खाना परोसने से गुस्साए दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। समय पर खाना नहीं मिलने से नाराज दूल्हे और उसके पिता ने सभी बारातियों को वापस लौटने को कहा और खुद भी अपने रिश्तेदारों के साथ बिना शादी किए लौट गए।


घटना कसबा थाना क्षेत्र की मोहनी पंचायत स्थित बौतना ईश्वरी टोला की है। दरवाजे से बेटी की बारात लौट जाने से दुल्‍हन के माता-पिता सदमे में है। बेटी की शादी नहीं होने से परेशान लड़की के परिजनों ने कसबा थाने में दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


लड़की की मां मीणा देवी की मानें तो उनकी बेटी की शादी पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र स्थित अमारी कुकरौन निवासी फुलेश्वर उरांव के पुत्र राजकुमार उरांव से तय हुई थी। निर्धारित समय पर बरात बौतना ईश्वरी टोल पहुंची थी। शादी की रस्मों को निभाने के दौरान बारातियों को खाना देने में थोड़ी देर हो गई। जिससे दूल्हे और उसके पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दूल्हा, दूल्हे के पिता तथा बराती बिना शादी किए ही वापस लौट गए।


इधर, घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लाख समझाने के बावजूद लड़केवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। पूरे मामले पर कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुल्हन की मां के द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।