ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....

बिहार: डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की इलाज न मिलने से मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

बिहार: डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिला की इलाज न मिलने से मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

10-Jul-2022 02:30 PM

BHAGALPUR: घटना भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है, जहां नाथनगर पीपरपैती की रहने वाली डिलीवरी पेशेंट महिला की हॉस्पिटल में ही मौत हो गयी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। 



जानकारी के मुताबिक़, डिलीवरी पेशेंट महिला को शनिवार की सुबह जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह मायागंज अस्पताल में इलाजरत थी। मृतका के परिजन डॉक्टरों से लगातार कह रहे कि उनके पत्नी की कंडीशन ठीक नहीं है। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया। अंत में महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। 



महिला की मौत के बाद परिजनों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में खूब हंगामा किया। मृतक के पति लगातार ये बात कह रहा था कि एसपी के आ जाने तक हम शव लेकर नहीं जाएंगे। पति ने बताया कि उसने और उसके परिवारवालों ने डॉक्टरों के सामने घंटों गुहार लगाई कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है, इसके बावजूद महिला का इलाज नहीं किया गया और अंत में उसकी मौत हो गई।