ब्रेकिंग न्यूज़

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

बिहार: दीपावली की रात गोली मारकर युवक की हत्या, घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

25-Oct-2022 12:22 PM

SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने दीपावली की रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर की है। बाइक सवार युवक दीपावली की रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसकी जान ले ली। घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग डीएम और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।


मृतक शख्स की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर बथान टोला गांव निवासी चन्नर यादव के 35 वर्षीय बेटे मनोज यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मनोज यादव चंचौरा बाजार से अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कमला चौक के नहर के पास तीन बदमाशों ने मनोज यादव की बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक दिया और गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मनोज की छपरा ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।


मंगलवार की सुबह घटना से गुस्साए लोगों ने सीवान-छपरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे महराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, एसडीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसडीपीओ ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।