पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
16-Oct-2023 07:54 PM
By First Bihar
SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने मामले में दोषी पाए गए दारोगा समेत चार जवानों को सस्पेंड कर दिया है। अवैध वसूली का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।
दरअसल, शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने कार्य में लापरवाही के आरोप में दारोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने बताया कि पिपराही थाना में तैनात दारोगा पुनीत कुमार, सिपाही मुकेश साहनी, राधे कुमार और डायल 112 के ड्राइवर गजेंद्र कुमार साह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। चारों जवान डायल 112 पर तैनात थे। ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली का एक ऑडियो वायरल हुआ था।
ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने एसडीपीओ अनिल कुमार को जांच का आदेश दिया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।