ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / बिहार: दाखिल खारिज के लिए नजराना मांग रहे थे सीओ साहब, डीएम ने...

बिहार: दाखिल खारिज के लिए नजराना मांग रहे थे सीओ साहब, डीएम ने ले लिया बड़ा एक्शन

24-Feb-2023 04:17 PM

By AKASH KUMAR

AURNGABAD:   औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड के ग्राम पंचायत–रामपुर के ग्राम काड़ी के एक नागरिक द्वारा दाखिल खारिज में रुकावट और अवैध राशि की मांग किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन को की गई। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत और संलग्न दस्तावेजों की जांच की गई।


शिकायत में रामपुर पंचायत के हल्का राजस्व कर्मचारी, निर्मल सिंह के ऊपर दाखिल खारिज करने के एवज में अवैध राशि की मांग करने का आरोप लगाया गया। साथ में शिकायत कर्ता द्वारा दाखिल खारिज का आवेदन, अस्वीकृत दाखिल खारिज की प्रति, लगान रशीद इत्यादि भी उपलब्ध कराया गया।


उपरोक्त सभी साक्ष्यों के आधार श्री सिंह के ऊपर लगाया गया आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता है। जिला पदाधिकारी द्वारा उपरोक्त मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 का नियम-9(2) के तहत श्री निर्मल सिंह, राजस्व कर्मचारी, हल्का-रामपुर, अंचल-नबीनगर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है एवं विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है।


साथ ही अपर समाहर्ता को निदेशित किया गया कि मामले की संपूर्ण जांच करें और यदि अन्य व्यक्ति भी इसमें शामिल है तो उन पर भी कार्रवाई की अनुशंसा करें तथा कर्मी के विरुद्ध शीघ्र विभागीय कार्रवाई पूर्ण कर नौकरी से बर्खास्तगी सुनिश्चित करें।