Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
08-Feb-2022 12:38 PM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : आज भी समाज से दहेज़ नमक दानव खत्म नहीं हुआ है. आये दिन दहेज़ के लिए विवाहिताओं की हत्या हो रही है. कभी कैश तो कभी गाड़ी के लिए. ऐसी ही फी एक घटना सामने आई है बिहार के औरंगाबाद जिले से. जहां मोटरसाइकिल के लिए पति ने गर्भवती पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी. अभी 9 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी.
घटना औरंगाबाद ज़िले की सलैया थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव की है, जहां दहेज के लोभ में एक गर्भवती महिला को उसके ही ससुराल वालों ने गला घोंट कर हत्या कर दी. बता दे मृतका के परिजनों ने सलैया थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. मृतका के पति रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में पदस्थापित है.
जिले के आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी मृतका के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2021 के 7 मई को उन्होंने अपनी बेटी की शादी सलैया के राजा बिगहा निवासी सिकंदर कुमार के साथ की थी। शादी को लेकर बेटी के ससुराल की सारी मांगे पूरी की गई थी. लेकिन शादी के एक माह बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया गया.
दामाद के द्वारा एक भारी सोने की सिकड़ी तथा अपाचे बाइक की मांग की जाने लगी. बेटी की खुशी के लिए आश्वासन भी दिया गया, लेकिन लड़के और उसके माता- पिता की प्रताड़ना बढ़ गई. इसी बीच बेटी गर्भवती हुई और इसी माह उसे बच्चा भी होने वाला था, लेकिन दहेज लोभियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त हुई. सूचना पर जब बेटी के ससुराल पहुंचा तो देखा उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं घटना के बाद ससुराल के सदस्य फरार थे. पुलिस को सूचना दी गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. इधर, सलैया पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.