महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान
18-Jun-2021 12:11 PM
By Shushil
BHAGALPUR: दहेजलोभियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। बावजूद इसके दहेजदानव अपनी आदतों से बात नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है जहां ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर गले में फंदा लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालवाले मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
बताया जाता है कि मृतका दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरों के जमादार जयराम यादव की बेटी थी। गोड्डा जिले के मेहरमा के खुटहरी गांव में उसका मायके था। जयराम यादव ने बेटी नेहा की शादी भागलपुर के सनोखर थानाक्षेत्र के अरार गांव निवासी विवेक यादव के बेटे जीतेंद्र यादव से हिन्दू रीति रिवाज के साथ इसी साल अप्रैल माह में की थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग की जाने लगी। पति और ससुरालवालों द्वारा दहेज के रूप में स्कॉर्पियो की मांग की जा रही थी।
मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान उसकी पिटाई भी की जाने लगी। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर गले में फंदा लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका के पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। मृतका के चाचा शिवचरण यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के बाद से ससुरालवाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।