ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: करंट लगने से चार बच्चे गंभीर रूप से झुलसे, एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

08-Nov-2022 09:38 PM

ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बूरी तरह से झुलस गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी झुलसे बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन का इलाज जारी है। घटना पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी दक्षिण पंचायत के ककोड़वा गांव की है।


मृतक 8 वर्षीय बच्चे की पहचान मोहम्मद निशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को चारों बच्चे गांव के बधार में खेल रहे थे। इसी दौरान धान के खेत में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इस घठना में 8 वर्षीय मो.निशाह की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच वर्षीय सायरा खातून, 7 वर्षीय अंसार और गुलशमा गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।


आनन- फानन में परिजनों ने चारों बच्चों को इलाज के लिए पलासी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मो. निशाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी तीनों बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया है।