ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, परिजनों...

बिहार : करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

29-Jul-2022 08:00 AM

SUPAUL : सुपौल जिले में करंट लगने से दो अलग-अलग जगहों पर 3 लोगों की मौत हो गई. पहली घटना सुपौल सदर प्रखंड के बसबिट्टी गांव की हैं, जहां घर निर्माण कार्य के दौरान दो लोग बिजली के चपेट में आ गये. घटना में दोनों की मौत हो गई, वहीं, दूसरी घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड नम्बर 12 की है, जहां खेत में बकरी चराने के दौरान एक व्यक्ति को करंट लगने से मौत हो गई.


जानकारी के मुताबिक, सुपौल सदर प्रखंड के बसबिट्टी गांव की है, जहां घर का निर्माण कार्य किया जा रहा था. इस दौरान 55 वर्षीय सकलदेव शर्मा मिस्त्री का काम कर रहा था. इसी बीच अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से सकलदेव शर्मा को करंट लग गया. घटना के बाद वहां मौजूद एक अन्य युवक उन्हें बचने गया और वह भी करंट के चपेट में आ गया. मंजूद की पहचान 30 वर्षीय प्रभु मण्डल वार्ड नम्बर 05 निवासी के रूप में हुई है.


स्थानीय लोगों में आनन-फानन में दोनों युवक को सुपौल सदर अस्पताल ले गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ दुर्गेश ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद दोनों मृतक के परिवार सहित गाँव के लोगों में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है.


वहीं, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ वार्ड नम्बर 12 की है, जहां खेत में बकरी चराने के दौरान 40 वर्षीय अरविंद कुमार मोटर के नंगे तार की चपेट में आ गये. करंट लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.