ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / news / बिहार : CRPF के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, बिहार में तेजी से बढ़...

बिहार : CRPF के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव, बिहार में तेजी से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

04-Jan-2022 12:46 PM

MUZAFFARPUR : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं. मिली जानकरी के मुताबिक जवानों की कोरोना जांच कराई गई थी जिनमें से 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कोरोना पॉजिटिव जवानों को अस्पताल पहुँचाया गया है. संक्रमित जवानों के अस्पताल पहुँचते ही लोगों में हड़कंप मच गया है. अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.


आपको बता दें कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर सक्रिय होने के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राजधानी पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में अब सरकार इससे निपटने के लिए नई पाबंदियों की तरफ आगे बढ़ सकती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हालात को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं. 


बताते चलें कि आज देर शाम इस मामले पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी. इस बैठक में बिहार में नई पाबंदियों को लेकर फैसला किया जाएगा.  कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. बिहार में कल कोरोना के 344 नए मामले सामने आएं. वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1385 हो गयी है.