मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Nov-2024 02:46 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में हिमाचल प्रदेश से अवैध शराब की बड़ी खेप को तेल के टैंकर में छिपाकर मुजफ्फरपुर लाया गया था। छठ महापर्व में भी शराब तस्कर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दी की तेल के टैंकर में शराब की बड़ी खेप जा रही है।
इसी सूचना के आधार पर अहियापुर थाना पुलिस ने एक तेल टैंकर को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में हिमाचल प्रदेश निर्मित शराब बरामद किया गया। वही मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जो हरियाणा और पंजाब के रहने वाले हैं।
मामले में पूछे जाने पर सीडीपीओ विनीता सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी हाथ लगी है। देर रात पुलिस की विशेष टीम ने इस अवैध शराब को जब्त किया है। मामले में चालक खलासी सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों से पूछताछ चल रही है। अवैध शराब हिमाचल प्रदेश निर्मित है। जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।