ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पड़ोसी ने...

Bihar Crime News: स्वर्ण कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पड़ोसी ने ही कर दी थी सेटिंग

20-Nov-2024 03:31 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: सासाराम के बड्डी थाना क्षेत्र में बीते 22 अगस्त को आभूषण कारोबारी सूरज सोनी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आपसी रंजिश को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।


रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि सूरज सोनी की हत्या के लिए उसके पड़ोसी दुकानदार प्रदीप सोनी ने ही डेढ़ लाख रुपए की सुपारी दी थी। प्रदीप सोनी की विधवा बहन के यहां सूरज सोनी का आना-जाना था तथा सूरज सोनी का दुकान भी प्रदीप के बगल में ही था। सूरज सोनी का व्यवसाय कुछ ज्यादा चल रहा था। जिसको लेकर भी व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता थी। 


ऐसे में प्रदीप सोनी ने ही सासाराम के लखनू सराय के सुरेश चौरसिया तथा असगर को सूरज सोनी की हत्या की सुपारी दी थी। जिसमें रोहतास-कैमूर का कुख्यात अपराधी सत्येंद्र चौधरी भी शामिल था। सत्येंद्र चौधरी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि मामले में एक और मुख्य शूटर की पहचान कर ली गई है लेकिन वह फरार बताया जा रहा है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी।