ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Nov-2024 11:52 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एकसाथ आधा दर्जन से अधिक से अधिक घरों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ साथ नशीले पदार्थों को जब्त किया है।
दरअसल, मुबारकगंज में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की तथा मौके से कई आधुनिक हथियार, हीरोइन-ड्रग्स, नागड़ी के अलावा लैपटॉप तथा मोबाइल बरामद किया है। रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के मुबारकगंज में कुछ लोगों के घर में हथियार छुपा कर रखा गया। साथ ही नशीले पदार्थों का कारोबार भी हो रहा है।
एसपी रौशन कुमार ने खुद दलबल के साथ इलाके में 6 से 7 घरों में यह छापेमारी की, जिसमें कई हथियार मिलने की सूचना है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक कुल 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के पास से हथियार एवं ड्रग्स मिले हैं।
एसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद ही कुल गिरफ्तारी की सूचना साझा की जाएगी। वही बरामद हथियारों के बारे में भी फाइनल संख्या थोड़ी देर के बाद बताई जाएगी। फिलहाल छापामारी खत्म हो गई है एवं जांच चल रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत थी हथियारों की संख्या बरामद नगदी एवं ड्रग्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।