मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
15-Nov-2024 06:36 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: शराबबंदी के बाद एक तरफ जहां बिहार में सूखे नशे की डिमांड बढ़ती जा रही है तो वहीं अवैध धंधेबाज नशे के कारोबार के लिए बिहार को अच्छा ठिकाना मान रहे हैं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार गांजा और चरस तो पकड़ी ही जा रही है, नशे के सौदागर बिहार के रास्ते दूसरे राज्यों तक नशे की खेप पहुंचा रहे हैं।
दरअसल, मुजफ्फरपुर में DRI टीम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने 42 करोड़ रुपए से अधिक की कोकीन की खेप के साथ पुणे के एक इंटरनेशनल स्मगलर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि वह इसको साउथ एशियाई के देश थाईलैंड से लाकर पहले भूटान में आया था और फिर नॉर्थ ईस्ट के असम के रास्ते दिल्ली के किसी बड़े माफिया को देनी थी।
इंटरनेशनल मार्केट में जब्त किए कोकीन की कीमत करीब 42 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैथी टोल प्लाजा NH 57 के पास गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए स्मगलर की पहचान महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाले मो. शाहीन शेख के रूप में हुई है, एक बड़ा तस्कर है। फिलहाल डीआरआई की टीम गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।