ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: सदर अस्पताल के सेवानिवृत कर्मी से लाखों की लूट, बाइक...

Bihar Crime News: सदर अस्पताल के सेवानिवृत कर्मी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

21-Nov-2024 04:25 PM

By First Bihar

CHHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने सदर अस्पताल से सेवानिवृत कर्मी से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। सेवानिवृत कर्मी बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रूपए से भरा थैला छीन लिया और वहां से भाग निकले। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मलखाना चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, सदर अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मी प्रभु राम बैंक से 2.60 लाख रुपए निकालने के बाद मालखाना चौक पर ऑटो से उतरे और जैसे ही शिव मंदिर से आगे बढ़े पल्सर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और उनके हाथ से रुपए से भरा थैला छीन लिया। जब तक वह शोर मचाते हैं तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।


पीड़ित प्रभु राम भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार छोटी मस्जिद मोहल्ला के रहने वाले हैं और छपरा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी जरूरी काम के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट की। दिनदहाड़े हुए इश वारदात के को लेकर इलाके के लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी है।