अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Dec-2024 06:45 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी, डंडा और हॉकी स्टीक से हमला करने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच नामजद अपराधी और एक अप्राथामिक अपराधी है। सभी अपराधियों के खिलाफ दुर्गावती थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा गांव निवासी अक्षय कुमार उर्फ नेपाली के ऊपर दुर्गावती थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी यूपी के सैदराजा थाना के खेड़ाई नारायणपुर गांव निवासी राहुल यादव के ऊपर भी दुर्गावती थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। तीसरा आरोपी दुर्गावती थाना के धनसराय गांव का छोटू यादव, चौथा आरोपी दुर्गावती थाना के महमूदगंज गांव का उपेंद्र कुमार उर्फ बागढ़, पांचवां आरोपी दुर्गावती थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का सुशील यादव शामिल है जबकि एक अप्राथामिकी अभियुक्त दुर्गावती थाना के सहेलीपुर गांव का राजेश यादव है।
कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 7 दिसंबर को छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद टीम पर शराब माफियाओं द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में 10 नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद और एक अप्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।