मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Nov-2024 12:22 PM
By First Bihar
PATNA: भरे ही बिहार की डबल इंजन सरकार ने राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी हो लेकर हालात जस के तस बने हुए हैं। पटना में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद अपराधी तांडव मचा रहे हैं। पटना से सटे पुनपुन में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर एक युवक से 8 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
दरअसल, पुनपुन थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर एक युवक से 8 लाख रुपए छीन लिये। बताया जा रहा है कि जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र स्थित अलगना के रहने वाले अमर कुमार ने पटना के जगनपुरा में जमीन का एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर को साढ़े 8 लाख रुपए देने थे।
अमर 8 साढ़े 8 लाख रुपए बैग में लेकर बाइक से पटना के लिए निकला था। अमर के साथ उसका दोस्त रौशन भी मौजूद था। डुमरी पुल से आगे बढ़ने के बाद जैसे ही दोनों चौक से नजदीक पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक दिया।
जबतक अजय कुछ समझ पाता बदमाशों ने पिस्टल निकाल लिया और दोनों को गन प्वाइंट पर लेते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर पटना की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पटना पुनपुन मार्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।