ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Bihar Crime News: बिहार में पैक्स चुनाव के नतीजे आने के बाद खूनी...

Bihar Crime News: बिहार में पैक्स चुनाव के नतीजे आने के बाद खूनी खेल, दो पक्षों के बीच फायरिंग और जमकर हुई मारपीट; 6 लोग घायल

01-Dec-2024 12:52 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: कैमूर में पैक्स चुनाव की मतगणना शनिवार की रात संपन्न हो गई। चुनाव के नतीजे आने के बाद दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे चले और गोलीबारी की घटना हुई। दोनों पक्षों से छह लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। फायरिंग की वारदात में एक व्यक्ति को गोली लगी है वही पांच लोग मारपीट में घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत के मधुबनी गांव की है।


इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। घायलों ने बताया कि पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गया था। लाठी, डंडा, भा, गड़ासा से हमला किया गया और गोलीबारी भी की गई।


पूरे मामले पर कुदरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में दो पक्षों में मारपीट की जानकारी मिली थी। जिसमें दोनों पक्ष से कुल पांच लोग अब तक घायल होकर अस्पताल में लाए गए हैं वहीं एक व्यक्ति को गोली लगी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।