ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: मोतिहारी में तेल टैंकर से 834 KG गांजा बरामद, ड्राइवर...

Bihar Crime News: मोतिहारी में तेल टैंकर से 834 KG गांजा बरामद, ड्राइवर और खलासी भी गिरफ्तार

22-Nov-2024 02:31 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तेल टैंकर से लगभग 834 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस गांजे की खेप को नेपाल से तेल टैंकर में छुपाकर लाया जा रहा था। पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार किया है दोनों नेपाल के रहने वाला है।



तेल के टैंकर में गांजे की खेप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें एक बड़ी मात्रा में गांजे की खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मेहसी थाना क्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के पास एनएच 27 पर एक तेल टैंकर को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टैंकर के अंदर कई बंडलों में गांजा बरामद हुआ।




नेपाल का रहने वाला ड्राइवर-खलासी

गिरफ्तार किए गए चालक मंजीत तमांग और उपचालक निमा सिंह, दोनों धांदिग (नेपाल) के रहने वाले हैं। वे इस गांजे की खेप को खाली तेल टैंकर में छुपाकर बेगुसराय ले जा रहे थे।




एक करोड़ गांजे की कीमत

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।


बिहार में शराबबंदी का साइड इफेक्ट: तेल टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद, नेपाल से मोतिहारी पहुंची थी बड़ी खेप, पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को किया अरेस्ट.@motihari_police #Bihar #Bihar pic.twitter.com/Ci9TKscJGa

— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 22, 2024 1-3:275">