मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2024 11:34 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा की है।
घायल किसान की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा वार्ड- 3 के रहने वाले स्व. कमलेश्वर राय उर्फ कामों राय के 25 वर्षीय बेटे अशोक राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार को अपराधी अशोक राय के खेत पर हथियार लेकर पहुंचे और खेत जोतने का प्रयास किया था, तभी किसान द्वारा इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
शुक्रवार की सुबह जब अशोक राय घर से दुकान जा रहे थे, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली किसान अशोक राय के पैर में जाकर लगी। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।