मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-Nov-2024 06:39 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विकास झा उर्फ कालिया गैंग के नीरज पाठक उर्फ चाइनीस समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पांच अपराधियों के एकसाथ पकड़े जाने को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी बताया कि जिले के सुरसंड थाना, गाढ़ा थाना और डुमरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज पाठक उर्फ चाइनीस समेत पांच अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 11 गोली, दो बाइक, चार मोबाइल समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में नीरज पाठक का आपराधिक इतिहास है। नीरज पाठक चाइनीज ने विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर से प्रत्याशी नारायण सिंह की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह फिलहाल बेल पर बाहर था। अन्य अपराधियों में राकेश कुमार उर्फ लोहा सिंह, रंजन पाठक, गोविंद पाठक उर्फ छोटू तथा सरवन कुमार शामिल है। नीरज पाठक एवं गोविंद पाठक का पुराना आपराधिक इतिहास है।