मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Nov-2024 03:19 PM
By First Bihar
GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोगों हड़कंप मच गया। धमाके की जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोक सकते में आ गए। इस धमाके में एक दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, टीलहा-धर्मशाला रोड में शनिवार को एक कबाड़ी की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कबाड़ी दुकानदार जौहर बुरी तरह से घायल हो गया। जौहर के दोनों हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उसके एक हाथ की ऊंगलियां कट गई हैं। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर के लिए दुकान के आसपास सड़कों पर आवागमन ठप हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर सिविल लाइन थाना की पुलिस और टाउन डीएसपी पहुंचे हैं। बम स्क्वायड और एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।
अभी तक की जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिलने की बात कही जा रहा है। ब्लास्ट के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। कहा जा रहा है कि दुकानदार जौहर कचरे को बैग से निकाल रहा था, तभी उसमें विस्फोट हो गया। पुलिस के आलाधिकारी पूरे घटना पर नजर बनाए हुए हैं।