मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Nov-2024 09:26 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गोपालगंज जिले से आ रही है जहां बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपी प्रांजल भी सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। मृतक की पहचान नगर थाना के भितभेरवां गांव निवासी नित्यानंद दुबे के पुत्र प्रखर दुबे के रूप में हुई है।
घटना शंभु पथ के पास की है जहां अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। बताया जाता है कि सिविल इंजीनियर प्रखर दुबे को घर से बाहर बुलाकर घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बताया कि प्रखर दुबे ठेकेदारी भी करते थे।
शहर के भीतभैरवा रोड स्थित ब्रिछा बाबा मोड़ पर सरेआम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस हर एंगल से इस हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और हत्या के आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।