ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: एकसाथ पांच घरों में चोरी से हड़कंप, छठ पूजा में...

Bihar Crime News: एकसाथ पांच घरों में चोरी से हड़कंप, छठ पूजा में गांव गए थे लोग; CCTV में कैद हुई वारदात

11-Nov-2024 02:02 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में शातिर चोरों ने एक साथ पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इन सभी पांच घरों के लोग छठ पूजा में अपने गांव गए थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया हालांकि पूरी वारदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र स्थित आशियाना प्लाजा के पांच फ्लैट के लोग छठ पूजा करने के लिए अपने गांव गए थे। सौरभ ठाकुर अपने परिवार समेत अपने पैतृक गांव समस्तीपुर के रामपुर गए हुए थे। इसी तरह अन्य लोग भी अपने गांव छठ पूजा करने के लिए गए थे। इस बात की भनक लगते ही चोरों ने पांचों घरों में बारी बारी से चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।


रात के अंधेरे में शातिर चोर घर में घुसे और कीमती सामनों के साथ साथ घर में रखे गहने और कैश पर हाथ साफ कर दिया। छठ पर्व संपन्न होने के बाद जब पांचों गृहस्वामी वापस अपने फ्लैट में पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ पाया और घर से कीमती सामान गायब थे। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो चोर घर का ताला तोड़ते देखे गए।


पीड़ितों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर थाना पुलिस ने अपार्टमेंट के गार्ड और केयर टेकर के खिलाफ अलग अलग केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।