ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: दारोगा के बेटे ने सरकारी क्वार्टर में किया सुसाइड, वजह...

Bihar Crime News: दारोगा के बेटे ने सरकारी क्वार्टर में किया सुसाइड, वजह कर देगी हैरान

21-Nov-2024 02:35 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में एक दारोगा के बेटे ने फंसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। एएसआई के बेटे ने थाना परिसर में स्थित सरकारी क्वार्टर में उस वक्त खुदकुशी कर ली जब घर में कोई मौजूद नहीं था और उसका पिता राजगीर में आयोजित महिला हॉकी मैच में ड्यूटी पर तैनात था।


दरअसल, मधेपुरा के रहने वाले धर्मेश कुमार नालंदा के बेना थाना में एएसआई के पद पर तैनात हैं। राजगीर में आयोजित महिला हॉकी मैच के दौरान उनकी ड्यूटी स्टेडियम की सुरक्षा मे लगी थी। दारोगा का 20 वर्षीय बेटा रूपेश कुमार महिला हॉकी मैच का फाइनल मुकाबला देखना चाहता था। 


मैच देखने के लिए वह दोपहर में ही राजगीर जाने के लिए निकल गया था लेकिन रास्ते में जाम के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सका। थक हारकर रूपेश वापस घर लौट आया। मैच नहीं देख पाने से आहत रूपेश ने कमरे में फांसी के फंदे झुलकर अपनी जान दे दी।


उधर, ड्यूटी खत्म होने के बाद जब दारोगा वापस अपने क्वार्टर पहुंचे तो बेटे का शव फंदे से झुलता पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।