ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, पति...

Bihar Crime News: बिहार में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

14-Nov-2024 02:36 PM

By First Bihar

BAGAHA: बिहार में एक तरफ जहां हत्या, लूट और रेप की घटनाओं को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दहेज हत्या के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा घटना पश्चिम चंपारण से सामने आई है, जहां ससुराल वालों ने एक और बेटी को दहेज की बलि चढ़ा दिया।


दरअसल, एक पिता बड़े ही अरमानों से अपनी बेटी की शादी करता है लेकिन जब बेटी की शादी ही उसकी मौत का कारण बन जाए तो पिता के दिल पर क्या गजरती है इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा सके। पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए एक नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया।


चौतरावा थाना क्षेत्र के झारमाहुई गांव निवासी गुड्डू मियां ने बड़े ही अरमानों से अपनी बेटी जयबुन निशा की शादी 6 साल पहले बथुबरिया निवासी इजराफिल मियां के बेटे इसराइल मियां के साथ की थी। इन 6 सालों के बीच जयबुन निशा ने दो बच्चों को जन्म दिया। कुछ वर्षों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर जयबुन निशा को प्रताड़ित करने लगे।


जयबुन निशा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी पर दहेज के लिए दबाव डाला जा रहा था। ससुराल वालों की बढ़ती मांगों के चलते जयबुन निशा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो रही थी। पिता ने कई बार उसकी खुशहाली के लिए छोटी-बड़ी मांगें पूरी करने की कोशिश की, पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। 


इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई थी और मृतक के पिता ने अगस्त माह में महिला थाना आवेदन भी दिया था। इसे कुछ दिनों तक स्थिति सब कुछ नॉर्मल रही थी और इसी बीच उसके मौत की खबर मिली। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, मृतका के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।