ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: CSP संचालक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सेंटर में घुसकर...

Bihar Crime News: CSP संचालक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, सेंटर में घुसकर बदमाशों ने मारी गोली

13-Nov-2024 08:22 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पशुरामपुर चौक के पास की है।


जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक राहुल कुमार ने 6 माह पहले पशुरामपुर चौक पर एसबीआई का सीएसपी खोला था। प्रत्येक दिन की तरह राहुल बुधवार को भी अपने सीएसपी में बैठा हुआ था। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए। एक युवक बाइक पर बैठा रह गया जबकि दूसरा युवक सीएसपी में घुसा और राहुल को गोली माऱकर फरार हो गया। बदमाश ने राहुल को दो गोली मारी है।


गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और जख्मी सीएसपी संचालक को इलाज के लिए मोतिहारी ले गए, जहां डॉक्टरों ने राहुल मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि राहुल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। आख़िर क्यों उसे गोली मारी गई है यह में समझ नहीं आ रहा है। सीएसपी संचालक की हत्या की खबर मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात के अलावा अरेराज डीएसपी, प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजदूत समेत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। 


एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टय लूटपाट का मामला नहीं लग रहा है। आपसी विवाद या दुश्मनी में घटना प्रतित हो रही है। तीन माह के अंदर जेल से निकले तमाम अपराधियों की सूची तैयार कर इसकी छानबीन तेज़ कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम