ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह फिक्स होने से नाराज था...

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह फिक्स होने से नाराज था प्रेमी, छत से धक्का देकर लड़की की ले ली जान

12-Nov-2024 03:27 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास के सासाराम में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह फिक्स होने से नाराज युवक ने छत से धक्का देकर युवती की जान ले ली। आरोपी प्रेमी ने बात करने के लिए युवती को छत पर बुलाया और इसी दौरान धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घटना संझौली थाना के अमेठी गांव की है।


बताया जा रहा है कि अमेठी गांव की रहने वाली लड़की का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लगते ही परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। इस बात से नाराज गांव का ही राकेश पासवान ने घर में घुसकर लड़की के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि छत से धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया, जिससे दुर्गा कुमारी की मौत हो गई।


मृतका दुर्गा कुमारी का भाई सीआरपीएफ का जवान है। सोमवार को ही वह अपनी बहन की शादी तय कर लौटा था और मंगलवार को यह घटना हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों सासाराम से आरा जाने वाले रोड को संझोली के पास जाम कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस के समझाने पर लोग रास्ते से हटे। दुर्गा कुमारी की मां कौशल्या कुंवर ने युवक राकेश पासवान सहित 6 लोगों पर नामजद केस दर्ज कराया है।